राजभाषा प्रकोष्ठ
हमारा मिशन
- विश्वविद्यालय के समस्त संस्थानों अध्ययनशालाओं/विभागों/अनुभागों कार्यालयों में संघ की राजभाषा नीति के मूलाधार – आग्रह, प्रेरणा एवं प्रोत्साहन के माध्यम से राजभाषा हिंदी के प्रागामी प्रयोग को निरंतर बढ़ावा देना।
- विश्वविद्यालय की समस्त अध्ययनशालाओं/विभागों/अनुभागों कार्यालयों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग के लिए आवश्यक निदेश एवं मार्गदर्शन देना।
- विश्वविद्यालय में संघ की राजभाषा नीति, कार्यक्रमों तथा संबंधित गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करके हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना।
- विश्वविद्यालय में संघ की राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की स्थिति की निगरानी करना और उसकी समीक्षा करना।
- राजभाषा हिंदी से संबंधित अधिनियम/ नियम/ आदेश/ अनुदेश के समुचित अनुपालन के उद्देश्य से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करना।
- पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राजभाषा हिंदी के प्रयोग हेतु उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना।
हमारा विजन
राजभाषा हिंदी के प्रयोग के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता केंद्र के रुप में स्थापित करना जिससे यह अपनी विश्वव्यापी प्रतिष्ठा के अनुरुप अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के लिए आदर्श व अनुकरणीय बन सके।
अधिकारी / कर्मचारियों की जानकारी:
1
|
डॉ. छबिल कुमार मेहेर

|
हिन्दी अधिकारी
|
दूरभाष : 07582½ 297118
मो.नं. : 8989154228
E-Mail :
This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.
|
2
|
श्री अभिषेक सक्सेना
|
हिन्दी अनुवादक
|
E-Mail : This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.
|
3
|
श्री विनोद रजक
|
हिन्दी टंकक
|
E-Mail : This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.
|
राजभाषा प्रकोष्ठ के प्रमुख कार्य
- संघ का राजकीय कार्य हिंदी में करने के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम का क्रियान्वयन।
- राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित करना, कार्यवृत्त तैयार करना और इसे विश्वविद्यालय में परिचालित करना।
- हिंदी तिमाही प्रगति रिपोर्ट समेकित करना एवं इसे राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को प्रेषित करना।
- हिंदी कार्यशाला का आयोजन।
- हिंदी पत्रिका 'भाषा भारती’ का प्रकाशन।
- विश्वविद्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग हेतु अपेक्षित परिपत्र जारी करना।
- विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं/विभागों/कार्यालयों/अनुभागों/प्रभागों से प्राप्त हिंदी तिमाही प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा करना तथा तत्संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना।
- शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त आदेशों/अनुदेशों का अनुपालन करना एवं पत्रादि का प्रत्युत्तर देना।
- अधिकारियों/ कर्मचारियों के हिंदी ज्ञान से संबंधित रोस्टर तैयार करना।
- आवश्यकतानुसार अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी के प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
- हिंदी दिवस/सप्ताह/ पखवाड़ा का आयोजन तथा इसके दौरान विभिन्न कार्यक्रमों/प्रतियोगिताओं का आयोजन।
- हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत करना तथा ‘राजभाषा पदक’ प्रदान करना।
- विश्वविद्यालय के अध्ययनशालाओं/विभागों/कार्यालयों/अनुभागों/प्रभागों का राजभाषा संबंधी निरीक्षण।
- हिंदी के प्रगामी प्रयोग के संबंध में भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले आदेशों/अनुदेशों/दिशानिर्देशों इत्यादि से विश्वविद्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत कराना।
Notice: -
- शिक्षक संवर्ग हेतु राजभाषा पदक एवं पुरस्कार की सूचना “Hindi Cell” -(DispNo./2021-22/1839,Dt.16-11-22) पूर्ण जानकारी हेतु संलग्नक देखे
- अनुस्मारक -3 शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 'राजभाषा पदक एवं पुरस्कार योजना' प्रविष्टियॉं आमंत्रण की अंतिम तिथि में वृद्धि की सूचना “Hindi cell” -(DispNo.Ra.bha.pra./62/2021-22/1824,Dt.21-10-22) पूर्ण जानकारी हेतु संलग्नक देखे
- अनुस्मारक -2 शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 'राजभाषा पदक एवं पुरस्कार योजना' प्रविष्टियॉं आमंत्रण की अंतिम तिथि में वृद्धि की सूचना “Hindi cell.” -(DispNo. --/62/2021-22/1815,Dt.12-10-22) पूर्ण जानकारी हेतु संलग्नक देखे “Hindi cell.” -(DispNo. --/62/2021-22/1815,Dt.12-10-22) पूर्ण जानकारी हेतु संलग्नक देखे
- अनुस्मारक-1 शिक्षकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 'राजभाषा पदक एवं पुरस्कार योजना' प्रविष्टियॉं आमंत्रण की अंतिम तिथि में वृद्धि की सूचना -“Hindi cell” - (DispNo.Ra.bha.pra./62/2021-22/1810 ,Dt.28-09-22) पूर्ण जानकारी हेतु संलग्नक देखे
- हिन्दी पखवाड़ा 2022 “Rajbhasha prakoshth” - (DispNo.1796,Dt.06-09-22) पूर्ण जानकारी हेतु संलग्नक देखे
- शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 'राजभाषा पदक एवं पुरस्कार योजना' की सूचना एवं आवेदन प्रपत्र “Hindi Cell” - (DispNo. Hindicell/62/2021-22/1795,Dt.05-09-22) पूर्ण जानकारी हेतु संलग्नक देखे ,, (राजभाषा पदक एवं पुरस्कार योजना 2022 , राजभाषा पदक एवं पुरस्कार योजना नियम एवं दिशा निर्देश , Application Form for Rajbhasha Padak (Teachers), Application Form for Rajbhasha Padak Offiers (Grup 'A') , Application Form for Rajbhasha Padak Offiers & Employee (Grup 'B'), Application Form for Rajbhasha Padak Employee (Grup 'C') ,
- राजभाषा पदक एवं पुरस्कार योजना 2022
- राजभाषा पदक एवं पुरस्कार योजना नियम एवं दिशा निर्देश
- Application Form for Rajbhasha Padak (Teachers)
- Application Form for Rajbhasha Padak Offiers (Grup 'A')
- Application Form for Rajbhasha Padak Offiers & Employee (Grup 'B')
- Application Form for Rajbhasha Padak Employee (Grup 'C')
विश्वविद्यालय में संघ की राजभाषा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना।
राजभाषा प्रकोष्ठ की गतिविधियाँ :
राजभाषा प्रकोष्ठ की पत्रिका एवं पुस्तक प्रकाशन:
 |
 |
 |
 |
भाषा भारती प्रवेशांक |
भाषा भारती अंक - 2 |
भाषा भारती अंक - 3 |
भाषा भारती अंक - 4 |
 |
 |
 |
 |
भाषा भारती अंक - 5 |
भाषा भारती अंक - 6 |
भाषा भारती अंक - 7 |
भाषा भारती अंक - 8 |
|