- लेखक निर्देश (Instructions for Authors/Submission Guidelines)
- शोध आलेख केवल संस्कृत भाषा में ही स्वीकार किये जाते हैं ।
- शोध आलेख का शीर्षक स्पष्ट, शोधपरक एवं विषयानुकूल होना चाहिये।
- लेखक का नाम, पदनाम, संस्थानाम , ईमेल तथा मोबाइल नंबर शोध पत्र के प्रथम पृष्ठ पर स्पष्ट उल्लिखित होना चाहिये।
- शोध आलेख कृतिदेव-010 फॉन्ट, आकार- 14 (Font Size 14) में टंकित होना चाहिये।
- सन्दर्भ शैली (Citation Style) - MLA (Latest Edition) अनिवार्य रूप से अपनाई जानी चाहिए (उदाहरण- शर्मा, डॉ. रामनारायण, भारतीय साहित्य का इतिहास. पृष्ठ संख्या, दिल्ली: राजकमल प्रकाशन, 2020)।
- शोध आलेख की शब्द सीमा न्यूनतम 2500 से अधिकतम 3000 शब्द के मध्य होना चाहिए ।
शोध आलेख में निम्न घटक अनिवार्यतः सम्मिलित हों-
- सारांश (Abstract)- (200-300 शब्द)
- मुख्य शब्द (Keywords)- (6 से 8 शब्द )
- प्रस्तावना
- विषय-वस्तु (स्वेच्छया तार्किक उपविभागों सहित)
- निष्कर्ष
- संदर्भ ग्रंथ सूची
- अन्य अनिवार्य शर्तें: -
- शोध आलेख पूर्णतः मौलिक एवं अप्रकाशित होना चाहिए।
- यूजीसी के मानकों के अनुसार प्लेगरिज़्म (Plagiarism) 10% से कम होना अनिवार्य है।
- शोध आलेख के साथ अद्यतन (साहित्यिक चोरी प्रमाण-पत्र) Plagiarism Report संलग्न करना आवश्यक होगा।
- किसी अन्य पत्रिका में विचाराधीन शोध आलेख स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- प्रेषण सम्बन्धी सूचना -
- सभी शोध आलेख केवल निर्धारित ईमेल आईडी This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर ही भेजे जाएँ।
- चयनित शोध पत्र की सूचना ईमेल के माध्यम से प्रदान की जाती है।
- सम्पादक मण्डल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होता है।
- प्रकाशन एवं शुल्क सम्बन्धी सूचना -
सागरिका त्रैमासिक शोध पत्रिका में शोध-पत्र का प्रकाशन पूर्णतः निःशुल्क है। तथापि, शोध-आलेख की स्वीकृति के उपरांत पत्रिका की प्रति प्रेषण हेतु डाक-व्यय (स्पीड पोस्ट) सहयोग राशि के रूप में ₹100 देय होंगे। साथ ही, पत्रिका की सदस्यता हेतु शुल्क पृथक् से निर्धारित हैं जो व्यक्तिगत वार्षिक सदस्यता तथा संस्थागत वार्षिक सदस्यता के लिए भिन्न-भिन्न है-
प्रति व्यक्ति वार्षिक सदस्यता शुल्क (01 वर्ष के लिए) - 1000/-
संस्था/पुस्तकालय वार्षिक सदस्यता शुल्क- (01 वर्ष के लिए) - 3000+200 (डाक व्यय) = 3200/-
संस्था/पुस्तकालय वार्षिक सदस्यता शुल्क- (05 वर्ष के लिए) - 15000+1000 (डाक व्यय) = 16000/
Account Details :
Name : Sagarika Samiti Sagar, Vishwavidyalaya, Sagar (M.P.)
Account No. : 35719096312 (Current A/c)
IFSC Code : SBIN0001143
Bank Name : State Bank of India, UTD Branch, Sagar (M.P.)
Sagarika Membership Fee Notice: Download





